Bible

              Bible

     मांस खाना महापाप हे

सदना एक कसाई का नोकर था । प्रतिदिन 2 से 10 तक बकरे-बकरी, गाय-भैंसें काटता था। उसी से निर्वाह चल रहा था।एक दिन परमेश्वर एक मुसलमान फकीर जिन्दा बाबा के रूप में सदन कसाई को मिले। उसको भक्ति ज्ञान समझाया। जीव हिंसा से होने वाले पाप से परिचित कराया। सर्व ज्ञान समझकर सदन कसाई ने दीक्षा लेने की प्रबल इच्छा व्यक्त की। परमेश्वर जिन्दा ने कहा कि पहले यह कसाई का कार्य त्याग, तब दीक्षा दूँगा। सदना के सामने निर्वाह की समस्या थी। वह जिन्दा बाबा को बताई।

जिन्दा ने कहा कि आप हिंसा कम कर दो। सदना ने कहा कि बाबाजी! मैं पक्का वादा (वचन) करता हूँ कि सौ पशुओं से अधिक नहीं काटूँगा, चाहे नौकरी भी क्यों न त्यागनी पड़़े। एक दिन नगर में कई विवाह थे। साथ में नवाब के लड़के का विवाह था। उस दिन पूरे सौ बकरे काटे। सदना ने अल्लाह का धन्यवाद किया। अपना वचन खण्ड होने से बाल-बाल बचा। सब औज़ार धोकर साफ करके रख दिए। रात्रि में सदना के मालिक के घर एक बड़ा व्यापारी आया जिसे बकरे चाहिए थे। वह सदना के मालिक के घर ही रूका। उसके खाने के लिए मालिक ने सदना को बुलाया तथा एक बकरा काटकर उसके लिए भोजन तैयार करने को कहा। सदना को पसीना आ गया।

अपना वचन खण्ड होने का भय सताने लगा। उसी समय एक विचार आया कि क्यों न बकरे के अण्डकोष काटकर रसोई में भेज दूँ। मेरा वचन भी रह जाएगा और मालिक भी खुश रहेगा। एक बकरा लाकर सदना ने उसके अण्डकोष काटने के लिए छुरा उठाया। उसी समय परमात्मा ने बकरे को मनुष्य बुद्धि प्रदान कर दी तथा तत्वज्ञान की रोशनी कर दी। बकरे ने कहा कि हे सदन भाई! आप मेरी गर्दन काटो, अण्डकोष मत काटो। आप यह नया वैर शुरू ना करो। हे सदना! मैंने कसाई रूप में तेरे कई बार सिर काटे हैं जब तुम बकरे की योनि में थे।


आपने भी मेरे बहुत बार सिर काटे हैं जब मैं बकरा और तुम कसाई थे। यदि आप मेरे अण्डकोष काटोगे तो मैं सारी रात्रि तड़प-तड़पकर, रो-रो कर मरूँगा। अगले किसी जन्म में जब मैं कसाई बनूँगा, तुम बकरा बनोगे तो अल्लाह के विधान अनुसार मैं तेरे अण्डकोष काटूँगा, तुम भी तड़प-तड़पकर प्राण त्यागोगे। इसलिए यह नई दुश्मनी शुरू न कर। मेरी गर्दन काट अपना बदला ले। यहां हमें अपने किए प्रत्येक कर्म का हिसाब देना पड़ता है चाहें इसके लिए कितने जन्म लेने ‌पडें। सदना ने बकरा नहीं काटा और औज़ार रख दिए।


मांस खाना महापाप है-संतो की वाणी

गरीब, एक मुल्ला मस्जिद में कूके, एक पुकारे बोका, इनमें कौन सरे(स्वर्ग) कूं जायेगा, हमकूं लग्या है धोखा.

कलमा रोजा बंक निवाजा, कद नबी मोहम्मद कीन्हया,कद मोहम्मद ने मुर्गी मारी, कर्द गले कद दीन्हया॥

तिल भर मछली खायके, कोटि गऊ दे दान,कासी करवट ले मरै, तो भी नरक निदान~ संत कबीर साहेब जी।

गाय के मारने से (अल्लाह) परमात्मा खुश नहीं होता, उल्टा नाराज होता है। आपने किसके आदेश से गाय को मारा है?

सुन काजी राजी नहीं, आपै अलह खुदाय।
गरीबदास किस हुकम सैं, पकरि पछारी गाय।।
गऊ हमारी मात है, पीवत जिसका दूध।
गरीबदास काजी कुटिल, कतल किया औजूद।।
गऊ आपनी अमां है, ता पर छुरी न बाहि।
गरीबदास घृत दूध कूं, सबही आत्म खांहि।।
ऐसा खाना खाईये, माता कै नहीं पीर।
गरीबदास दरगह सरैं, गल में पडै़ जंजीर।।


पूर्ण परमात्मा ने माँस खाने का आदेश कभी नहीं दिया। पवित्र बाईबल उत्पत्ति विषय में सर्व प्राणियों के खाने के विषय में पूर्ण परमात्मा का प्रथम तथा अन्तिम आदेश है कि मनुष्यों के लिए फलदार वृक्ष तथा बीजदार पौधे दिए हैं जो तुम्हारे खाने के लिए हैं तथा अन्य प्राणियों को जिनमें जीवन के प्राण हैं उनके लिए छोटे-छोटे पेड़ अर्थात् घास, झाड़ियां तथा बिना फल वाले पेड़ आदि खाने को दिए हैं। (उत्पत्ति ग्रन्थ 1:29,1:28) इसके बाद पूर्ण प्रभु का आदेश न पवित्र बाईबल में है तथा न किसी कतेब (तौरत, इंजिल, जुबुर तथा कुरान शरीफ) में है। इन कतेबों में ब्रह्म (काल), उसके फरिश्तों तथा पित्तरों व प्रेतों का मिला-जुला आदेश रूप ज्ञान है।


प्रमाण:- 2:12,17,18 एक आत्मा किसी में प्रवेश करके बोल रही है। हम उन लोगों में से नहीं है जो परमेश्वर के वचनों में मिलावट करते।जीसस में अन्य फरिश्ता और अन्य आत्मा भी बोलते हैं जो अपनी तरफ से मिलावट करके बोलती है।
यही कारण है कि बाईबल तथा क़ुरान शरीफ (मजीद) में मांस खाने का आदेश अन्य आत्माओं का है, प्रभु का नहीं है।

पुस्तक फ्री में मंगाने के लिए अपना नाम,पता ,पिन कोड और मोबाइल नं. हमें 07496801823 पर भेजें।

अधिक जानकारी के लिए देखे साधना चेनल 7:30
पी:एम से 8:30 पी:एम पर

Comments

Popular posts from this blog

Guru: Lord

Diwali festival 2020

Advantages & Disadvantages of Mobile